संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपनी भूमि पर बने मकान में अधूरा कार्य करा रहे अधिवक्ता विद्याशंकर को उनके पड़ोसियों ने जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से रोकवा दिया। इससे नाराज तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील बार के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में सकारात्मक व सम्मानजनक हल नहीं निकला तो संघ के सभी न्यायालयों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मांगें नहीं पूरी होने पर अधिवक्ता संघ आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। अधिवक्ताओं ने मांगों का एक ज्ञापन डीएम, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम पटेल, राकेश शाही, मो. यूसुफ, रविंद्र कुमार यादव, कमल मणि, कन्हैया मिश्र, विजय प्रताप मिश्र, गिरीश नारायन तिवारी, उमेश गुप्ता, विनय पांडेय, अम्बरीश मणि आदि मौजूद रहे।