देवरिया। जिलाधिकारी के अधिवक्ताओं के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सदर तहसील बार एसोसिएशन का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल जारी रखने की बात कही गई। कहा कि डीएम के व्यवहार से अधिवक्त क्षुब्ध हैं। जनप्रतिनिधि व कैबिनेट मंत्री के प्रोत्साहन से डीएम का मन बढ़ा है। जब तक डीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में राधेश्याम पटेल, कमल मणि त्रिपाठी, रामशरन, रमाशंकर मिश्र, राजीव त्रिपाठी, विनोद सिंह, सूर्यनाथ, रविंद्र, राजेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद