रुद्रपुर। फतेहपुर के लेहड़ा के हुए नरसंहार के विरोध में मंगलवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। बार संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडेय, राजेश त्रिपाठी, कृष्णमूर्ति, आनंद सिंह, रामेश्वर मणि, मृत्युंजयनाथ मिश्रा, सुनील शुक्ला, महातम पांडेय, अजीत तिवारी आदि ने पत्रक देकर बताया कि फतेहपुर गांव के तीन मासूम सहित एक परिवार के पांच लोगों की हत्या से पूरा देश मर्माहत है। ऐसा जघन्य अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद तत्काल करें। संवाद
सलोनी की मौत पर हुई शोक सभा
रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में सत्यप्रकाश दूबे की बेटी सलोनी की मौत पर मंगलवार को कॉलेज में शोकसभा आयोजित हुई। मृतक सलोनी दूबे नगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज में स्नातक के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। नरसंहार में उसकी मौत की खबर से उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं की आंखें नम हो गईं। उनका कहना था वह मिलनसार और हंसमुख थी। कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। शिक्षक और छात्रों ने शोक सभा कर घटना में प्रशासन से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संवाद