फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक संघ भवन पर हुई। इसमें प्रदेश बार एसोसिएशन के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की मांग शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि मेरठ में 18 अक्तूबर को महाधिवेशन में अधिवक्ता के हितों की लड़ाई के लिए संयुक्त बार एसोसिएशन समिति का गठन किया गया। साथ ही अधिवक्ता हित को लेकर 23 प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन में बार की हड़ताल के प्रस्ताव को लेकर उच्च न्यायालय के अवमानना आदेश के विरोध स्वरूप प्रदेश में मंगलवार को प्रदेशव्यापी न्यायिक कार्य बहिष्कार व अधिवक्ताओं की मानव श्रृंखला बनाने की घोषणा की गई। इसका समर्थन करते हुए तहसील के अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया। इस दौरान मंत्री राधेश्याम पटेल, रामछबिला यादव, विजयसेन यादव, सामंत मिश्रा, अजय कुमार श्रीवास्तव, कमल मणि, राकेश शाही, विनोद सिंह, रामशरण यादव, विवेकानंद, सूर्यनाथ यादव, मिंटू सिंह, विष्णु प्रकाश गुप्ता, गिरिश तिवारी, राजीव त्रिपाठी, कन्हैया मिश्र, आशुतोष मणि, शिव गोविंद शर्मा, सूरज यादव, मो. युसूफ, अनवर जमाल काजी, रविंदर यादव, रामईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें