फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमबीबीए प्रथम वर्ष के नए सत्र में दाखिला शुरू, दो आवेदन आए

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 में छात्रों के ऑल इंडिया कोटे का प्रवेश का शुरू कर दिया गया है। छात्र आने लगे हैं। मंगलवार को दो छात्र आए थे। जिन्होंने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की। इस कोटा से आने वाले छात्रों का दाखिला 29 अगस्त तक चलेगा, जबकि प्रदेश के कोटे के छात्रों का प्रवेश 31 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीट है। इसमें ऑल इंडिया कोटा की 15 और प्रदेश के कोटे की 85 सीटें हैं। पहली काउंसिलिंग में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ है। उनका प्रवेश लिया जाए। ऑल इंडिया कोटे का प्रवेश मंगलवार को शुरू हुआ। पहले दिन दो छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले की एक छात्रा और वाराणसी का एक छात्र शामिल था। दोनों कार्यालय में पहुंचे, जहां वरिष्ठ सहायक, सहायक व अन्य कर्मियों ने उन्हें प्रवेश के लिए पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए। इस कोटे का प्रवेश बृहस्पतिवार तक चलेगा। इसके बाद 31 अगस्त से 5 मई तक प्रदेश के कोटे के छात्रों का प्रवेश किया जाएगा।

ये हैं प्रवेश समिति में
- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने प्रवेश समिति गठित की है। इसके लिए फार्माकलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पैथालोजी विभाग की सहायक आचार्य रितिका जायसवाल, कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक आचार्य पुरुषोत्तम कुमार, माइक्रोबायोलॉजी के सहायक आचार्य प्रांशु पांडेय को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


छात्रों को कराना होगा मेडिकल
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के छात्रों को पांच विभागों के डॉक्टरों से मेडिकल कराना होगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, मानसिक रोग शामिल है। जबकि छात्राओं को स्त्री रोग विभाग में भी मेडिकल कराना होगा।

इन कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों का फार्म भरने से लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें वरिष्ठ सहायक अजीत पाल गौतम, वेतन विभाग के पटल सहायक शुभम जायसवाल, छात्र अनुभाग के पटल सहायक अनुराधा गुप्ता, लेखा अनुभाग के मुकेश वर्मा, बायोकेमेस्ट्री के पटल सहायक कृष्णा गुप्ता के अलावा एमपीडब्लू विद्या सागर, धर्मेश दूबे को शामिल हैं।
कोट
एमबीबीएस 2024 प्रथम वर्ष के ऑल इंडिया कोटा के छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। दो छात्र आए थे, प्रवेश 29 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश कोटे का प्रवेश 31 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

-डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें