बोई गई फसल की ट्रैक्टर से हुई जुताई
बरहज। भलुअनी कस्बा के भगत सिंह वार्ड बढ़पुरवा में सरकारी जमीन पर एक ही परिवार के छह लोगों का अवैध तरीके से कब्जा था। सोमवार को प्रशासन ने बोए गई गेहूं के फसल की जुताई कराकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया। हालांकि कब्जा खाली कराने पहुंचे प्रशासन को नोकझोंक का भी सामना करना पड़ा।
बढ़पुरवा वार्ड निवासी कृष्णनाथ पांडेय पुत्र रामप्रकाश ने संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार रमेश गुप्त के नेतृत्व में गठित टीम ने भूमि चिह्नांकन कर कब्जा खाली कराया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों का अवैध तरीके से कब्जा था। जिसे खाली कराया गया है। मौके पर कानूनगो दिनेश उपाध्याय, सुकेश तिवारी, शमीम अंसारी, शमशुल हक, संदीप यादव मौजूद रहे।