फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मानिकपुर में चारागाह की जमीन से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के कुछ लोग जमाए थे कब्जा, प्रशासन और आरोपियों में नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर उर्फ नागभार गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने चारागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इसे लेकर आरोपियों और कर्मचारियों में नोकझोंक भी हुई। गांव के ही एक शख्स ने इसकी शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर उर्फ नागभार गांव में चारागाह की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग वर्षों से कब्जा जमाए हुए थे। जिसकी गांव के विजय प्रताप मिश्र ने जिला प्रशासन व शासन में शिकायत की थी। शासन से आख्या मांगने पर डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक शिरोमणि सिंह व लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को नागभार गांव पहुंचे। टीम ने पैमाइश के बाद चारागाह की जमीन से बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाना शुरू किया। जिस पर अवैध कब्जा करने वाले विरोध पर उतर गए। प्रशासन से उनकी नोकझोंक हुई। एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना अल्टीमेटम के ही अचानक कब्जा हटाने लगा। इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि पैमाइश में चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। डीएम के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है। आरोपियों ने भी कब्जा हटाने में सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें