फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बेबस, ठप है आवागमन

विज्ञापन
पिड़रा पुल के करीब मुख्य मार्ग पर जारी रहा गोर्रा का कटान। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
प्रशासन बेबस, ठप है आवागमन
विज्ञापन

पिड़रा पक्के पुल का एप्रोच कटने से यात्री हो रहे परेशान
दरकने लगा है पुल के दक्षिणी छोर का एप्रोच
दुरूह मार्ग से तहसील मुख्यालय पहुंच रहे लोग
रुद्रपुर, एकौना। पिड़रा पक्के पुल का एप्रोच कटने से बंद रास्ते पर आवागमन सोमवार को भी ठप रहा। 24 घंटे में आवागमन बहाल करने का दावा कर रहा प्रशासन दूसरे दिन भी बेबस नजर आया। करीब आधा से अधिक सड़क और एप्रोच कटकर नदी में समा जाने से रास्ता बनाने में प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
सोमवार को बचाव कार्य की धीमी रफ्तार को देखकर आवागमन चालू होने में समय लग सकता है। मार्ग बाधित होने से दोआबा के 52 गांवों सहित गोरखपुर जनपद के सीमावर्ती गांवों से होकर तहसील और जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को दुरूह मार्ग से होकर यात्रा करनी पड़ रही है। मार्ग बदलने से राहगीर संकरे बांध से होकर नरायनपुर जा रहे हैं। इस मार्ग पर चार पहिया वाहन जोखिम उठाकर चल रहे हैं। पिड़रा पुल के उत्तरी छोर पर एप्रोच और सड़क को काट चुकी गोर्रा नदी अब दक्षिणी छोर पर ठोकर मार रही है। पुल के दक्षिणी छोर के एप्रोच का बोल्डर पिचिंग दरकने लगा है।
विज्ञापन

------
क्या कहते हैं ग्रामीण
डब्लू सिंह ने कहा कि पिड़रा से रुद्रपुर होकर देवरिया जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो जाने से लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। डायवर्जन होने से बंधे के रास्ते होकर नरायनपुर जाना पड़ रहा है। बंधे की चौड़ाई कम होने से गाड़ियों के करीब 30 फीट नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है।
चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि पिड़रा पुल पर बचाव कार्य धीमी गति से चल रहा है। कटान इतना भयंकर है कि उसे पाटने में काफी समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी दो चार ट्रॉली लगाकर मिट्टी भरवा रहा है। ऐसे तो एक माह में भी आवागमन बहाल नहीं हो पाएगा।
बबलू ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर ध्यान नहीं देने से सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। पिड़रा पुल का एप्रोच पहले से क्षतिग्रस्त था। समय रहते मरम्मत नहीं होने से पक्की सड़क भी कट गई।
अलाउद्दीन अली ने कहा कि पुल का एप्रोच धंस जाने से दोआबा की दो लाख की आबादी दो नदियों के बीच कैद हो गई है। बचाव कार्य सुस्त है। कटान को पाटने के लिए हजारों ट्रॉली मिट्टी की जरूरत है। दो चार ट्रॉली मिट्टी गिराने से कुछ नही होगा।
विज्ञापन

वर्जन
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता बीबी सिंह ने कहा कि कटान की मरम्मत में तेजी लाई जा रही है। कटान गहरा होने से समय लग रहा है। वैसे कटान पर काबू पा लिया गया है। जल्द ही रास्ता चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें