संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संकल्प शर्मा और एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव सूचना मिलने के बाद सलेमपुर कोतवाली पहुंचे।
अधिकारियों ने दोनों घायलों से देर रात तक घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोतवाल टीजे सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक के चाचा की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
हालांकि, बृहस्पतिवार को मझौलीराज में स्थिति सामान्य देखने को मिली। एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक सीओ, 13 थानों की पुलिस, पांच इंस्पेक्टर, 20 दरोगा और करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मझौलीराज नगर क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों से बुधवार की शाम दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी बीच कुछ युवक मुख्य चौराहे पर आए और जुलूस में डांस करने लगे। इस पर एक युवक ने मना किया तो मनबढ़ को नागवार लगा और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला करने लगा।
इसमें दो युवक घायल हो गए। इसके बाद आयोजकों ने विसर्जन करने से मना कर दिया और जुलूस भी रोक दिया। जब इसकी जानकारी सीओ दीपक शुक्ला और कोतवाल टीजे सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास करने लगेे, लेकिन आयोजक सुनने को तैयार नहीं हुए।
इसके बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर आयोजक मूर्तियों के विसर्जन को तैयार हुए और आधी रात तक विसर्जन हुआ। उधर सूचना पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे।
अफसरों ने कोतवाली में घायलों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज के बड़वा टोला वार्ड निवासी संतोष पटेल की तहरीर पर वार्ड नंबर 13 निवासी अंगूर उर्फ साहेब पुत्र सलाउद्दीन उर्फ घुरा पवरिया समेत पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी।
आरोपियों के बताने पर उसी वार्ड के असलम हुसैन पुत्र नूर मुहम्मद का नाम विवेचना में बढ़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मामला न बढ़े इसके लिए देर रात नायब तहसील गोपालजी लाउडस्पीकर से मझौलीराज में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे।
औ