बरहज। सरयू नदी के रास्ते आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से दो नाव की व्यवस्था कराई जाती है। फिलहाल एक नाव चल रही थी। नदी पार दियारा क्षेत्र की समस्या को देखते हुए अमर उजाला में 12 सितंबर को सवारों के बोझ से सरयू में डगमगा रही नाव...शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने एक नाव और बढ़ा दी है। सरयू के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा आजमगढ़, मऊ, बनारस, जौनपुर आदि जनपदों के लिए लोगों की आवाजाही होती है। मोहन सेतु के अधर में होने के कारण पीडब्ल्यूडी की ओर 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल, जबकि अन्य समय में पॉवर वार्ज बोट के जरिये आवागमन सुलभ कराया जाता है। नदी के उफनाने पर नाव का संचलन बंद कर दिया जाता है। इससे लोग भागलपुर, बड़हलगंज, दोहरीघाट के रास्ते लंबी दूरी तय करना मजबूरी हो जाते हैं। सरयू में जलस्तर कम होने के कारण विभाग ने एक नाव का संचलन शुरू कराया था, मगर नाव ओवरलोड हो जा रही थी। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक पॉवर वार्ज बोट बढ़ा दी गई है। संवाद।