बरहज। नगर के सरयू नदी तट स्थित थाना घाट पर मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर शनिवार को एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने स्नान पर्व को लेकर समुचित प्रबंध कराने का निर्देश दिया। स्नान पर्व के सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लेने पहुंचे एडीएम ने नपा कर्मियों से नदी घाट पर जुटने वाली भीड़ की सहूलियत के लिए मोबाइल शौचालय, चेंजिंग रूम के अलावा ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाने को कहा। नदी में अधिक गहराई वाली जगहों की बैरीकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया। सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस बल तैनात करने और जाम से निजात के लिए रूट डायवर्जन के बारे में भी जानकारी लिया। संवाद