संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में गोरखपुर के एडीजी डॉ. केएस प्रताप एवं डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। आगामी त्योहारों जैसे धनतेरस, दीवाली, छठपूजा आदि को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुभाष चौक, मालवीय रोड, नगर पालिका रोड से होते कोऑपरेटिव चौराहे तक मार्च किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिलीप कुमार सिंह व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।