फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो भाइयों सहित तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Wed, 20 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। इनमें कोतवाली क्षेत्र के दो और भटनी क्षेत्र का एक आरोपी शामिल है। कोतवाली पुलिस ने बौड़िया अनंत के दो भाइयों अभिषेक उर्फ विक्की राव और अवनीश उर्फ निक्की राव के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों पर पूर्व में कई केस दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और बलवा जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं भटनी पुलिस ने चौरिया निवासी इंद्रबल यादव को गुंडा एक्ट में पाबंद किया है, जिस पर हत्या और दहेज उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्की और निक्की राव पर भादवि की विभिन्न धाराओं और हाल ही में बीएनएस की धाराओं में कई केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं इंद्रबल यादव पर 2023 में दर्ज हत्या और साजिश का केस पुलिस फाइल में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें