देवरिया। जिले की पुलिस ने पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। बरहज पुलिस ने दुर्गा बांसफोर निवासी सतरांव थाना बरहज, श्रीरामपुर पुलिस ने धीरज तिवारी निवासी खुरवसिया दक्षिण थाना श्रीरामपुर, तरकुलवा पुलिस ने महेंद्र उर्फ धर्मेन्द्र राव निवासी धर्मचौरा थाना तरकुलवा, गौरी बाजार पुलिस ने विक्की मणि त्रिपाठी निवासी उधोपुर थाना गौरी बाजार और डब्लू सिंह उर्फ कामेश्वर सिंह निवासी पथरहट थाना गौरी बाजार पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्रवाई की है। संवाद