फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: मूर्ति विसर्जन में अनुपस्थित रहे बीडीओ, अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 08 Oct 2022 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बीडीओ गौरी बाजार विवेकानंद मिश्र के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास को संस्तुति पत्र भेजा है। डीएम ने सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन बीडीओ गौरीबाजार डीएम के आदेश को दरकनिार करते हुए मुख्यालय से दो दिन गायब रहे। साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थल पर जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसको पूर्ण नहीं किए।

विज्ञापन


डीएम ने दशहरा के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थलों पर प्रकाश बैरिकेडिंग, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था करने के लिए बीडीओ को नामित किया था। इसके बाद भी आदेश की अवहेलना बीडीओ ने की। डीएम ने बताया कि विभिन्न संचालित शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों में भी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जो इनके कार्यों में अरुचि व लापरवाही को परिलक्षित करता है।

बीडीओ द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने, स्वेच्छारिता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों का अवहेलना करने, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा मनरेगा योजना में समीक्षा बैठकों में बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर डीएम ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की है। शासन ने समस्त अधिकारियों को उनके तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें