फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे पर एके-47 लहराने वालों पर भी हुई कार्रवाई : शलभ मणि त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मझौलीराज में आयोजित जनसभा में भाजपा विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी ने सरकार की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मझौलीराज में हाल में झंडे पर एके-47 जैसी आकृति बनाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। सरकार के प्रयासों से देवरिया जिले में विकास के साथ सुरक्षा का माहौल भी मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पहले जिले में प्रवेश करते ही एक बाबरी मस्जिद जैसी मजार दिखाई देती थी, जो उन्हें खटकती थी। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया और उन्होंने उसे हटवा दिया। विधायक के इस बयान पर जनसभा में मौजूद लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर रही है और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें