कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा, महिला धंधेबाज गिरफ्तार
बरहज। शनिवार की शाम चार बजे एसडीएम संजीव कुमार यादव और सीओ देव आनंद के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई से धंधेबाजों और शौकीनों में हड़कंप मच गया। टीम ने तिवारीपुर बगीचे से एक महिला धंधेबाज को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, एसआई सुमित राय, प्रदीप कुशवाहा, यशवंत कुमार सिंह, खुशबू अग्रहरि आदि मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि परसियां-विशुनपुर देवार की बनी कच्ची शराब नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में खुलेआम बेची जाती है। इंस्पेक्टर तेज जगन्नाथ ने बताया कि 50 लीटर कच्ची शराब के साथ कटइलवा निवासिनी ऊषा देवी पत्नी भगेलू को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया।