भटनी। क्षेत्र के मिश्रौली कोइलार और वीरसिंहपुर गांव में खेत में लगाए गए सीमांकन पत्थर उखाड़ने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिश्रौली कोइलार गांव निवासी रागनी गोंड़ तथा नूरीगंज निवासी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके खेत में राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए सीमांकन पत्थरों को उखाड़ दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि इससे जमीन की सीमा को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।