फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

Tue, 18 Jul 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

खरहरिया टोला निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया के खरहरिया टोला निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हरैया गांव के खरहरिया टोला निवासी अरविंद प्रजापति पुत्र राम नारायन प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका सीजेएम न्यायालय में मुकदमा चलता है। आरोप है कि इसी बात की रंजिश में सोमवार सुबह वह गांव के पश्चिम स्थित अपने खेत को देखने गया था, उसी समय दूसरे पक्ष के लोग गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां पहुंच गए। वे लोग केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वह किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भगा तो धमकी देने लगे। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें