देसही देवरिया। युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महुआडीह पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर डेढ़ साल से यौन शोषण कर रहा है। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर मंगलवार को केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद