तरकुलवा। आभूषण वापस दिलाने का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद