रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को 2 अप्रैल की सुबह गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि लड़की की तलाश की जा रही है। संवाद