संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक गांव की किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की किशोरी बगल के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पांच नवंबर को सुबह नौ बजे वह घर से पढ़ने निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर लौट कर नहीं आई। किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुलशन प्रसाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। इस बीच मंगलवार रात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।