फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहला-फुसलाकर जमीन बैनामा कराने का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बुजुर्ग से गांव के ही एक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगा है। बुधवार को बुजुर्ग के बेटे ने थाने पहुंच तहरीर दी है। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर, भवानी छापर गांव का है। उधर, सदमे में आए बुजुर्ग ने नागपंचमी के दिन नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। मछुआरों और पुलिस के सहयोग से उसे बचाकर सदर अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन

बहादुरपुर, भवानी छापर निवासी दीपक मणि त्रिपाठी ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 अगस्त को उनके पिता बासुदेव मणि से गांव के एक शख्स ने बिना परिवार की जानकारी के बहला-फुसलाकर हाइवे मार्ग पर स्थित डेढ़ कट्ठा जमीन बिना रुपये दिए बैनामा करा लिया, जिससे पिता की मानसिक हालत बिगड़ गई और उन्होंने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। नदी में मौजूद मछुआरों और पुलिस के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दीपक का कहना है कि बैनामा की जानकारी होने पर उन्होंने आपत्ति दाखिल कर दी है। जिसके बाद लगातार धमकी मिल रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तथ्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें