देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की रहने वाली सोनी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाई है कि इन दिनों मेरे पति बाहर हैं। मेरे सास-ससुर देवर व ननद मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं वह बार-बार घर से भगा देते हैं। आरोप है कि पति के नहीं रहने पर रविवार की रात्रि उन लोगों ने घर में बंद कर दहेज के लिए मारपीट किए व गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किए। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह मेरा मोबाइल छीन लिए और पूरी रात हमें बच्चों के साथ कमरे में बंद रखें। संवाद