फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर हटवाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक शख्स ने खेत में लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये देने से इनकार कर रहा है। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। भटनी क्षेत्र के महुराव गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया पुत्र भीमल चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि बीते वर्ष फरवरी माह में खेत में लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने के लिए खुखुंदू क्षेत्र के पड़री पांडेय का एक शख्स राजनीतिक पहुंच बताकर हमसे तीन बार में ऑनलाइन 1.30 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद आनाकानी करने लगा। भागदौड़ करने पर शख्स ने केवल दो खंभा कही से लगवाया। हालांकि इसके बाद वह कुछ भी कराने से इंकार करने लगा। रुपये मांगने पर भी धमकी देने लगा। इसके बाद विद्युत निगम से संपर्क कर 1.49 लाख रुपये अलग से जमा कराकर विद्युत ट्रांसफाॅर्मर हटवाया गया। उसके बाद जब भागदौड़ किया तो आरोपी ने 50 हजार रुपये वापस किया। अब जब भी बाकी 80 हजार रुपये मांगा जा रहा है तो धमकी दी जा रही है। उधर, पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें