फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
खुखुंदू पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले रैकेट के मुख्य आरोपी खुखुंद
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं पांच केस, करीब दो साल से चल रहा था फरार
विज्ञापन

- न्यायालय ने जारी किया था वारंट, खुखुंदू पुलिस ने क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास से दबोचासंवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को खुखुंदू पुलिस ने रविवार को भरथुआ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जालसाल ने कई युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये वसूले हैं। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था। उस पर चंदौली जिले में दो और देवरिया के विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग निवासी अनिल यादव के खिलाफ वर्ष 2022 में एक युवक ने चंदौली जिले के बलुआ थाना में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस उस मामले में अभी कुछ कर भी नहीं पाई थी कि साल 2023 में बलुआ थाने में एक और युवक ने केस दर्ज करा दिया। इधर, भटनी थाना में भी क्षेत्र के साहोपार निवासी राजन सिंह ने अनिल के खिलाफ रेलवे में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये ऐंठने का केस दर्ज करा दिया। उसमें राजन ने बरहज के रहने वाले कमलेश और अजीत को भी आरोपी बनाया। केस दर्ज होने के बाद चंदौली और भटनी पुलिस अनिल की तलाश में लगी थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच देवरिया जिला अदालत ने अनिल की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने और तेजी दिखाई। अनिल के खुखुंदू थाना क्षेत्र का निवासी होने के नाते भटनी पुलिस ने यहां की पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल को रविवार को भरथुआ चौराहे के पास से दबोच लिया। इसी बीच सलेमपुर कोतवाली के रजडीहा निवासी प्रदीप यादव ने और खुखुंदू के बीरपुर मिश्र निवासी अनूप यादव ने भी अनिल, उसके पिता अशोक यादव और भाई अमितेश यादव के खिलाफ स्थानीय थाने में जालसाजी का केस दर्ज करा दिया। यहां भी पीड़ितों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रुपये ठगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदेश भर में फैला है ठगी का रैकेट
पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की तो कई राज सामने आए। उसके रैकेट में शामिल सदस्यों के भी नाम सामने आए, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस अब तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि अनिल यादव प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में अपने रैकेट के माध्यम से कई युवकों को ठगी का शिकार बना चुका है। जल्द ही और मामले सामने आएंगे।


रैकेट का सरगना है अनिलसूत्रों के अनुसार, अनिल ने रैकेट में शामिल कई और साथियों के नाम उगले हैं। पुलिस उनके चिह्नित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जालसाजी का शिकार हुए पीड़ित धीरे-धीरे थाने पहुंच रहे हैं। रैकेट का मुख्य सरगना अनिल यादव ही है। इसी के इशारे पर अन्य साथी रुपयों का लेनदेन करते थे। अंत में अनिल वहां पहुंचकर फर्जी नियुक्ति पत्र देता था।
विज्ञापन







कोट....

खुखुंदू पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में जालसाजी करने वाले रैकेट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ और सुराग लगे हैं। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें