फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर खड़ी स्कूटी तोड़ने का आरोप

Wed, 04 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने से मना करने पर युवकों ने मारपीट कर ली। इससे तिलक समारोह में खलबली मच गई। पीआरबी पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। मंगलवार की तड़के एक बार फिर आरोपी युवक राम नक्षत्र के घर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर दरवाजे पर खड़ी स्कूटी तोड़ दी और देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। जानकारी के अनुसार, पिपरा मदन गोपाल निवासी राम नक्षत्र सिंह के घर एक जून की रात तिलक समारोह था। इसमें घर वालों ने डीजे भी मंगा रखा था। आरोप है कि बगल गांव के कुछ युवक बिन बुलाए समारोह में पहुंच गए। युवकों ने पसंद का गाना बजाने को कहा। घर वालों के मना करने पर आरोपी भड़क गए और डीजे पर नाच रहे युवकों की पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें