भाटपाररानी। बनकटा थाना के ग्राम नोनार पांडेय निवासी युवराज प्रसाद की नामजद तहरीर पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवराज प्रसाद आरोप लगाया था कि उसके खेत के बगल से एक चकरोड जा रहा है। जिसमें खेत से मिट्टी काटकर भरने पर पूछताछ के दौरान गांव के ही शेषनाथ, जयराम व बिट्टू ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद सुनकर घर की महिलाएं छुड़ाने आईं तो उक्त लोग उनके साथ भी मारपीट कर उनके गले का मंगलसूत्र तोड़ ले गए।