पीड़ित ने की शिकायत,पुलिस कर रही है जांच
खुखुंदू। जेवर मांगने पर एक विवाहिता की ससुरालियों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे भाई और भाभी को भी गाली देते हुए दरवाजे से भगा दिया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र निवासी नूरेआलम की बहन हुस्नाआरा की एक साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना में शादी हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी विदाई का दिन रखा गया है। मायके जाने से पहले सोमवार को हुस्नाआरा ने सास से अपने जेवर मांगे। आरोप है कि इसी को लेकर सास और ननद ने हुस्नाआरा की पिटाई कर दी। उसने घटना की जानकारी मायके में अपने भाई को दी। भाई नूरेआलम अपनी पत्नी को लेकर बैरौना पहुंचे। यहां इन दोनों को भी गालियां सुननी पड़ीं।