रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 16 वर्षीय बेटी रात में खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान-माल की धमकी दी। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद