देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बरारी द्वितीय गांव की रीता देवी (45) ने पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पानी बहाने के बहाने अपना कूड़ा-कचड़ा लाकर दरवाजे में फेंक देते हैं। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गांव के पानमती, राजशंकर, रागिनी, सोनी सहित चार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। संवाद