फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक सवार गड्ढे में गिरे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में बुधवार की रात में बरात में ढोल बजाने जा रहे बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव से बुधवार की रात एक बरात माधोपुर गई थी। इसमें गोरखपुर के सोनबरसा के जितेंद्र तथा रामपुर कारखाना के बरईपुर निवासी रमेश कुमार तथा रामपुर हिरामन निवासी विजय प्रसाद एक मोटरसाइकिल से ढोल बजाने जा रहे थे। माधोपुर के निकट वह अनियंत्रित होकर गिर गए। इस हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके अन्य दो सहयोगी उसके कहने पर उसे छोड़ कर ढोल बजाने चले गए। जब रात को लौटे तो वह वही सो गया और अन्य दो सहयोगी चले गए। सुबह जब स्कूल खुला तो आसपास के लोग पहुंचे तो जितेंद्र स्कूल में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ढोल बजाने वाले मृतक जितेंद्र को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें