सलेमपुंर। मईल थाना के लार रोड रेलवे स्टेशन के पीछे रविवार को एक बुजुर्ग का शव देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना मईल पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त स्टेशन रोड सलेमपुर निवासी सुनील मद्धेशिया के रूप में हुई। संवाद