सलेमपुर। दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल भटनी थाना क्षेत्र के युवक की मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात मौत हो गई। भटनी के पड़ौली गांव निवासी सुर्यनारायण प्रसाद का तीसरा बेटा अनूप प्रसाद उर्फ गोलू (18) दो पहिया वाहन से तीन जून को देवरिया के तरफ जा रहा था। अचानक उसकी बाइक सोनू घाट चौराहे के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसे गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 15 दिन इलाज के दौरान शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। संवाद