देवरिया के गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित पेट्रोलियम डिपो से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रविवार की सुबह एथेनाल लदे दो टैंकरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दोनो टैंकरों में पीछे से रिसाव होने लगा। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब देखा ट्रक के पीछले हिस्से से रिसाव हो रहा है तो तत्काल पहला काम मौके से भीड को हटाने का किया।
दरअसल, लोग मोबाइल से वीडिया बनाने लगते, जो हानिकारक होता। पुलिस के इस सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र बैतालपुर नगर पंचायत स्थित आयल डिपो में मेरठ के नंगलामल्ल से एक ही कंपनी से एथेनाल लोडेड 40 हजार लीटर के दो टैंक रहे थे। अभी डिपो से महज दो मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक आगे चल रही टैंकर चालक ने ब्रेक लिया तो पीछे तेज रफ्तार से आ रही टैंकर ने जोरदार टक्कर हो गई।
जिसकी आवाज दूर तक हुई और लोग उस तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने इसकी सूचना बैतालपुर पुलिस चौकी पर दी। तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आनंद राव, हेड कांस्टेबल ताजुद्दीन सिद्दिकी , आनंद मिश्र , अमन अग्रहरी पहुंच गए। बड़ा हादसा होने का भय देख इकठ्ठा भीड़ को हटवाया। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया।