हादसे में मृत युवकों के शव को पीएम के लिए ले जाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड स्थित पननहा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उनकी पहचान विनय(25) पुत्र रामाज्ञा ,रामायण(40) पुत्र त्रिवेनी, निवासी ग्राम नकदह फुलवरिया थाना भलुआनी के रूप में की है। बताया जाता है कि दोनों युवक देर रात किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
इसी बीच गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों को देर ही सूचित कर दिया गया।अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।