फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के जलुवा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के जमुनी-कनकपुरा मार्ग पर जलुवा गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी अभिमन्यु राव (45) साइकिल से गुरुवार की रात जमुनी से गांव जा रहे थे। जलुवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से अभिमन्यु गंभीर रुप से जख्मी हो गए। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें