चनुकी। लार-चनुकी मार्ग पर रावतपार गांव के सामने बालू लदा ट्रक के चपेट में आने आइसक्रीम वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ट्रक सहित चालक व क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया है। लार कस्बा के चनुकी मोड़ स्थित कृष्णा आइसक्रीम सेंटर की एक ऑटो आइसक्रीम लेकर शनिवार को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के होलईपुर गांव में किसी के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। रात लगभग 11 बजे चालक गाड़ी लेकर वापस आ रहा था। मामले में दोनों गाड़ी मालिक ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद