फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एबीवीपी ने कुलपति का किया पुतला दहन

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर कुलपति का किया पुतला दहन।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। अनियमितता व अभाविप कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित करने के आदेश के खिलाफ सुभाष चौक पर नारेबाजी की। जिला संयोजक कुलदीप पांडेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं जैसे शैक्षिक कैलेंडर का न होना, सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होने से पहले ही अगले सेमेस्टर में एडमिशन हो जाना, हर सेमेस्टर में फीस वृद्धि व अभाविप कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित संबंधित आदेश के खिलाफ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह का पुतला दहन किया गया है। अभाविप कार्यकर्ताओं के निलंबन वापसी तक ऐसे आंदोलन जारी रहेंगे। इस दौरान नगर विस्तारक सात्विक श्रीवास्तव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम, अनूप, जिला सह संयोजक किशन, तहसील संयोजक ऋषिकेश, ऋतिक वर्मा, अर्जुन, पीयूष, अभिषेक, अंबिकेश, अशोक आदि मौजूद रहे।आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें