फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनुपस्थित कार्मिकों का हुआ प्रथम प्रशिक्षण

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के संपादन के दृष्टिगत पिंक बूथ, पीडब्लूडी, यूथ बूथ के पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी एवं अनुपस्थित कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका इंटर काॅलेज टाउन हाॅल परिसर देवरिया में कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक/प्रशिक्षण ने सभी कार्मिकों को बहुत ही गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने के लिए निर्देश दिये। डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक ने मतदान के दौरान होने वाली प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राधाकृष्ण शाही, सहायक अध्यापक द्वारा ईवीएम मशीन को जोड़ने व सील करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
29 अप्रैल से 4 मई तक 62 कार्मिकों के सापेक्ष कुल 17 कार्मिक उपस्थित हुए तथा 45 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार 71 कर्मिकों के सापेक्ष 58 कार्मिक उपस्थित हुए तथा 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार पिंक बूथ के 28 कार्मिकों के सापेक्ष 27 उपस्थित तथा एक अनुपस्थित पाए गए। पीडब्लूडी बूथ के 16 कार्मिकों के सापेक्ष 14 उपस्थित तथा 2 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार यूथ बूथ के 8 कार्मिकों के सपेक्ष 7 उपस्थित तथा 1 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी, स्टेट लेबल नामित मास्टर ट्रेनर शशांक शेखर द्विवेदी, प्रवक्ता, रापा चरियॉव बुजुर्ग, डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक व राधाकृष्ण शाही, सहायक अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें