सोहनपुर। क्षेत्र के एक गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क किनारे स्थित एक धार्मिक स्थान पर किसी ने अबीर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। क्षेत्र के एक गांव से कुछ युवक मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए इंगुरी गांव के रास्ते जा रहे थे। मार्ग पर एक धार्मिक स्थान है। किसी ने धार्मिक स्थान पर अबीर गुलाल फेंक दिया। इसकी कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अबीर फेंकने की कोई बात नहीं है। बिना अनुमति उस रूट से मूर्ति गई थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है। संवादी