देवरिया। चैत्र नवरात्र पर देवरिया जनपद स्थित ऐतिहासिक देवरही माता मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्र के छठे दिन मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाआरती में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने माता दुर्गा आरती की। संवाद