लाभार्थियों तक डोर टू डोर होगा राशन का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र 25 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान विभाग डोर टू डोर लाभार्थियों तक पोषाहार का वितरण करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि निदेशालय ने आंगनबाड़ी केंद्रों को दिनांक 15 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया था। जिसे कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को 25 सितंबर तक बंद किया गया है। स्वयं सहायता समूह या नेफेड के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार की आपूर्ति किए जाने की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर अनुपूरक पोषाहार प्राप्त करेंगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभाग के लाभार्थियों तक होम राशन का डोर- टू-डोर वितरण किया जाएगा ।