फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए आदर्श का चयन

Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। क्षेत्र के बंजरिया ग्राम निवासी आदर्श तिवारी का चयन 5-6 मार्च को भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर की ओर से 26 फरवरी को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श तिवारी ने कैदियों को मताधिकार विषय के पक्ष में बोलते हुए स्नातक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता रीवा, दतिया, खंडवा और भोपाल संभाग स्तर पर हुए विजेताओं के चयन के बाद राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा। जहां विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस पर कैंपस प्रभारी डाॅ. सूर्य प्रकाश, हर्ष तोमर, आलोक पांडेय, कपिल प्रजापति, तान्या गुप्ता, श्रेया ओझा, तनवीर अली, शिवम, नरेंद्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें