फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्तों के साथ गए युवक की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 15 Nov 2022 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
मृतक अंकित कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
 दोस्तों के साथ निकले एक युवक की रविवार की रात में तबीयत खराब हो गई। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के मंगरइचा गांव निवासी अंकित उर्फ सोनू (25) पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा करीब पांच साल से शहर के भिखमपुर में रोड में स्थित बुआ के घर रहते थे। सोमवार को वाराणसी में एक निजी बैंक में साक्षात्कार के लिए जाना था।

परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर में अंकित पिता के साथ जूता खरीदने के लिए बाजार जाने वाला था। इसी बीच किसी दोस्त का फोन आने पर वह उसके पास चला गया। कुछ देर बाद पिता ने फोन किया तो थोड़े देर बाद घर आने की बात कही। उसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रात में अचानक तबीयत खराब होने पर दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घर पर सुबह सात बजे पहुंचे दो दोस्तों ने अंकित की तबीयत खराब होने की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजन तो पता चला कि उसकी मौत तीन घंटे पहले हो गई है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच होने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें