फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। गोरया घाट से देर शाम लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी हसनाथ राजभर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र धर्मराज दो दिन पहले गोरया घाट से किसी काम से वापस लौट रहा था। पुरानी रंजिश में पचरुखिया गांव निवासी राम प्रवेश, विजय, झबर यादव ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उनके पुत्र का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें