संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के बरनई गांव के सुरेंद्र उर्फ फुलेंद्र यादव मजदूरी करता था। बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। पत्नी व मां से मारपीट भी की।इससे नाराज होकर मां और पत्नी दोनों अपने-अपने मायके चलीं गईं। देर रात को सुरेंद्र अपने घर के दरवाजे पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पत्नी पति के शव को देखकर बदहवास हो गई। बेटे की मौत से मां कलपाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।