फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 24 Oct 2022 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सोहनपुर निवासी प्रमोद वर्मा पुत्र रमायन वर्मा शाम को गांव के बाजार सोहनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक सुनसान मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने प्रमोद पर निशाना साध कर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर के पास रविवार की शाम को एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में वारदात की है।
विज्ञापन


सोहनपुर निवासी प्रमोद वर्मा (34) पुत्र रमायन वर्मा शाम को गांव के बाजार सोहनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक सुनसान मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने प्रमोद पर निशाना साध कर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ बरजोर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल पक्ष पुरानी रंजिश में घटना होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें