देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेईया निवासी सन्नी चौहान ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सन्नी चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव से तिलक समारोह में देवरिया कोतवाली क्षेत्र के तिलई बेलवा में गया था। वहां शामिल होकर मंगलवार रात करीब नौ बजे घर लौट रहा था। आरोप है कि सेमरहवा बाबा घटैला गाजी के समीप गांव के ही कुछ लोगों ने उसके गले को गमछे से कस दिया और फिर उसके चेहरे पर वार किया। सदर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया की मामले कि जानकारी नहीं है।